शरद त्रिपाठी का टिकट कटा, प्रवीण निषाद होंगे संत कबीर नगर से प्रत्याशी
भाजपा के सेन्ट्रल इलेक्शन कमेटी के सचिव जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को यूपी के सात लोकसभा क्षेत्रों से प्रत्याशियों की सूची जारी की जिसमें मुख्यमंत्री योगी के सीट से रवि किशन को, तथा सन्त कबीर नगर के सांसद, जूता कांड की वजह से विवादों में आये शरद त्रिपाठी का टिकट काटकर प्रवीण निषाद पर दांव आजमा रही है। प्रतापगढ़ से संगम लाल गुप्ता , अम्बेडकर नगर से मुकुट बिहारी, देवरिया से रामपति राम त्रिपाठी, जौनपुर से के पी सिंह और भदोही से रमेश बिंद को प्रत्याशी बनाया है।

