अपना जिला

पत्रकार उमाशंकर उपाध्याय को पितृ शोक

मऊ। जनपद के गोठा निवासी व दिल्ली में जी टीवी वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर उपाध्याय के पिता जितेंद्र उपाध्याय 66 वर्ष का वृहस्पतिवार को 3.30 बजे अचानक ह्रदय गति रुकने से आनन-फानन में अस्पताल जाते समय मृत्यु हो गई । डॉक्टर ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। असामयिक मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के करुण कुंदन से मुहल्ले गांव में सभी की नयन अश्रु बहने लगे ,उपस्थित लोगों ने बड़ी मुश्किल से ढाढ़स बढ़ाया। जिनका अंतिम संस्कार दोहरीघाट मुक्तिधाम पर शुक्रवार को होगा। मुखाग्नि उनके पुुत्र पत्रकार उमा शंकर उपाध्याय द्वारा वैदिक रिती रिवाज द्वारा किया जाएगा ।

उनके निधन के बाद जनपद के पत्रकारों ने मृत आत्मा के प्रति अपने शोक संवेदना प्रकट की ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिद्वार राय ने कहा कि इस दुख की घड़ी में भगवान परिजनों को साहस और धैर्य दें। संवेदना व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से नागेंद्र राय, प्रदीप कुमार सिंह, विनय जायसवाल, राहुल सिंह, वंश बहादुर सिंह, दुर्गा किंकर सिंह, वेद मिश्रा, अशरफ, शैलेश अस्थाना, शैलेश कुमार सिंह, कल्याण सिंह, रविंद्र सैनी, विजय मिश्रा, अजय कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, आनन्द कुमार आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *