ऋषिका अग्रवाल को मिला चालुक्य बेस्ट प्रेजेंटेशन अवार्ड
आजमगढ़। फाइन आर्ट सेंटर की कलाकार ऋषिका अग्रवाल ने चेन्नई में आयोजित नेशनल यूथ फेस्टिवल में यह अवार्ड जीता।श्री दर्शिनी कलाई कोडडं चेन्नई द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में डॉ लीना मिश्रा के स्टूडेंट ऋषिका अग्रवाल, वर्तिका कृष्णा, सहजप्रीत यकौर, सुरभि राय एवम् श्रद्धा साहू ने प्रतिभाग किया था । वहाँ से आए मैडल व् सर्टिफिकेट सभी विजेताओं को वितरित किए गए।
2018 में आयोजित इसी चित्रकला प्रतियोगिता में यहाँ की कलाकार सलोनी अग्रवाल को मौर्या अवार्ड मिला था। कला के क्षेत्र में फाइन आर्ट सेंटर की महिला कलाकार लगातार जीत हासिल कर आजमगढ़ का नाम रौशन कर रही हैं। डॉ लीना ने कार्यकम के आयोजक श्री दर्शिनी कलाई कोडडं के निदेशक आर्टिस्ट धर्मा जी को धन्यवाद देते हुए सभी कलाकारों को आने वाली अन्य प्रतियोगिताओं में विजय हासिल हो ऐसी शुभकामनाएं दीं।

