सेंटजीएन स्कूल के बच्चों को मेडल व नगद पुरस्कार देकर किया सम्मानित
मऊ रोटी बैंक ने रामपुर चकिया स्थित सेंट जी एन स्कूल में पिछले दिनों आयोजित वार्षिकोत्सव में प्रस्तुत बेटी बचाओ बेटी पढाओ कार्यक्रम में प्रतिभाग किए हुए सभी बच्चियों को मेडल व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक कमलेश महाराज जी ने बेटी के महत्व को समझाया। उन्होंने ने कहा कि बेटियां नौ देवी की रूप होती हैं। बेटियां एक नहीं दो दो कुल को रोशन करती है बेटियां।
मऊ रोटी बैंक के वरिष्ठ संरक्षक हबीबुल्लाह टाडंवी ने कहा कि हमारे धर्म में बेटियों को जन्म से लेकर बड़ा होने तक को जन्नत कहते हैं। मऊ रोटी बैंक के वरिष्ठ प्रवीण पांडेय ने कहा कि सोचने वाली बात है कि क्यों हमें इस तरह के संदेश वाले कार्यक्रम करने की जरूरत पड़ रही है। कमी हमारे खुद के अंदर है मै उम्मीद करता हूँ कि मैं अगली बार जब किसी कार्यक्रम को देखू तो इस विषय पर कोई कार्यक्रम न हो। हमें आपको सबको मिलकर बेटियों के प्रति सोच बदलने की जरूरत है। बेटा हो या बेटी सबको एक ही दृष्टिकोण से देखने की जरूरत है और इसकी शुरुआत हमें अपने खुद से खुद के परिवार से करनी होगी और दिल से प्रतिज्ञा करनी होगी कि बेटियों के प्रति इस समाजिक सोच को बदलकर रहेगें छोटी ही शुरूआत हो पर करना होगा। हम सबकी कोशिश हो कि बेटी पढाओ बेटी बचाओ इस प्रकार के संदेश को जल्द ही ही समाज से खत्म किया जा सके ताकि बेटा बेटी सब एक समान हो सके।
इस कार्यक्रम का संचालन मऊ रोटी बैंक के प्रमुख अमरनाथ मद्धेशिया ने किया और अंत में स्कूल के प्रबन्धक नवनीत मद्धेशिया ने सभी मऊ रोटी बैंक के सदस्यों का अभिवादन किया और अपने साथ साथ पूरे स्कूल स्टाफ के साथ मऊ रोटी बैंक की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर मुख्य रूप से अभिषेक मद्धेशिया, केशरी चंद वर्मा, अखिलेश यादव, अनिल सिंह, गामा यादव, रोहित मद्धेशिया, सभासद प्रतिनिधि अम्बरीष भारती, रवि वर्मा, प्रवीण पांडेय, दीपक मद्धेशिया, पवन गुप्ता, मनीष गुप्ता, आदेश श्रीवास्तव और सभी शिक्षक आदि मौजूद रहे।

