70-घोसी में भाजपा लड़ेंगी की भासपा ?
■ रखना होगा मऊ बनाम बाहरी मुद्दे का ध्यान…
घोसी संसदीय क्षेत्र में लोकल बनाम बाहरी का मुद्दा अपने चरम पर है। ऐसे में बसपा सपा के गठबंधन में यह सीट बसपा की खाते में गई है। लेकिन बसपा के तरफ से भी अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं है। यूपी की सियासत में भाजपा व भासपा के गठबंधन में अगर यह सीट भारतीय समाज पार्टी के गठबंधन में आती है तो इस सीट पर भासपा को भी लोकल प्रत्याशी के मुद्दे को ध्यान में रखना होगा। अगर भासपा सुप्रीमों व यूपी सरकार के कैबिनेट मन्त्री ओमप्रकाश राजभर खूद मैदान में आते हैं तो बडे नेता के नाम पर हो सकता है की मऊ की जनता उन्हें स्वीकार कर लें। लेकिन अगर वह अपने स्थान पर किसी भी बाहरी को उम्मीदवार बनाते हैं तो उन्हें घोसी मैं उठ रहे आवाज मऊ बनाम बाहरी के मुद्दे को भी ध्यान जरूर रखना होगा नहीं तो सांसद बनाने का सपना धरा का धरा रह जायेगा। क्योंकि अगर भारतीय समाज पार्टी लोकल के मुद्दे को ध्यान नहीं रखते तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। वैसे तो अभी यह भविष्य के गर्त में है कि इस सीट पर भाजपा लड़ेंगी की भासपा ?

