अपना जिलाचर्चा में

मऊ में फर्जी एआरटीओ गिरफ्तार

मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। मऊ-आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित कैलेंडर तिराहे के निकट फर्जी आरटीओ बनकर पिकअप वाहन से वसूली करते हुए पाए जाने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा।
जानकारी के मुताबिक कैलेंडर तिराहे के निकट कृष्णानंद निवासी मोहम्मदाबाद गोहना मऊ जो देर रात्रि एक पिक अप वाहन को रोककर ₹10000 की मांग कर रहा था, लेकिन पिकअप चालक के पास मात्र ₹900 ही थे तथा उसने उस फर्जी आरटीओ को दे दिया। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी विमल प्रकाश राय ने उसे पकड़ लिया तथा शक के आधार पर पूछताछ पर आरंभ कर दी। पता चला कि वह फर्जी है, जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर देर रात्रि मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय भेजा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *