सपा अधिवक्ता सभा के मानसिंह यादव जिलाध्यक्ष व लक्ष्मीकांत यादव महासचिव बने
मऊ। समाजवादी अधिवक्ता सभा की जिला कार्यकारिणी कि मंगलवार को घोषणा कर दी गई। घोषित कार्यकारिणी में मानसिंह यादव को जिला अध्यक्ष तथा लक्ष्मीकांत यादव को जिला महासचिव बनाया गया है।
यह जानकारी देते हुए अधिवक्ता सभा के जिलाध्यक्ष मानसिंह यादव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जिला कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया। इसमें मोहम्मद जफरयाब नसीम और जयप्रकाश यादव को उपाध्यक्ष तथा लक्ष्मीकांत यादव को महासचिव बनाया गया है। वही शिवमुनी चौहान को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वीरेंद्र प्रताप यादव, अभय कुमार राय, जीऊत यादव, कंचनलता, संजय कुमार यादव, मोहम्मद आरिफ, कैलाश यादव, चंद्रप्रकाश, अभिमन्यु खरवार, युसूफ खान, हिमांशु कुमार पांडेय और राजेश यादव को सचिव बनाया गया है । वही जयनाथ यादव, मुमताज अहमद, श्रीराम यादव, रमेश चंद यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, दिनेश कुमार सिंह, अजय श्रीवास्तव, अजीत कुमार यादव, शेख कलीम अहमद ,प्रेमचंद यादव, शिवकुमार यादव, शादाब आलम, रामनिवास पाल और योगेश कुमार यादव को सदस्य कार्यकारिणी बनाया गया है। जिलाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया है।

