मतदाता जागरूकता मोटर साईकिल रैली को एडीएम ने हरी झण्डी दिखायी
मऊ। स्वीप योजना के अन्तर्गत मतदाता साक्षरता के अन्तर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जनपद स्तरीय मतदाता जागरूकता से सम्बन्धित मोटर साईकिल रैली को हरी झण्डी दिखाकर अपर जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम बलिया मोड़ मऊ तक के लिए रवना किया गया। यह रैली मतदाताओं में जागरूकता लाने तथा अधिक से अधिक अपने मतों का प्रयोग करने के उद्देश्य से निकाली गयी।

