अपना जिलाखास-मेहमान

पद्मश्री पिनाज मशानी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर घर की प्रीत होती है बेटियां सुनाकर किया मंत्रमुग्ध

मऊ। सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित एवं नित्य नए अलग-अलग कार्यक्रमों को लेकर समाज में नए आयाम लिखने के साथ-साथ आगे बढ़ रही सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर भारत ही नहीं विश्व में अपने गजल गायकी की एक अलग पहचान बना चुकी एवं पद्मश्री सम्मान से सम्मानित पिनाज मशानी को मऊ के धरती पर बुलाकर ना सिर्फ मऊ का गौरव बढ़ाया है बल्कि उनकी गजलों की एक शाम मऊ के नागरिकों के लिए समर्पित कर नेक काम किया है।

गजल की फनकार ने जब नगर के गृहस्त प्लाजा स्थित सभागार में मंच पर माइक संभाला तो पूरा हाल उनकी गायकी को सुनने के लिए शांत वातावरण में आतुर दिखा। ऐसे में जब पद्मश्री पिनाज मसानी ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं पर “घर की प्रीत होती है बेटियां” तथा आज देश में चल रहे हालात पर “अब गांव जागेगा हमारा गांव बदलेगा” गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

वाराणसी से पंडित गणेश प्रसाद मिश्र ने गजल, ठुमरी व होली गीत गाकर सभागार में मौजूद लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। बच्चियों ने परिषद द्वारा नियमित चलने वाले गोदभराई कार्यक्रम की झलक नृत्य के माध्यम से की साथ ही परिषद द्वारा अपने दो वर्षों के कार्यों की प्रस्तुतीकरण किया लोगों को बताया कि किस प्रकार से परिषद अपने कार्यक्रमों के माध्यम से अपने पांच सूत्रों पूरे वर्ष कार्य करता रहता है। इसमें गुरु वंदन छात्र अभिनंदन, राष्ट्रीय समूहगान, भारत को जानो, दिव्यांग शिविर व नेकी की दिवार आदि कार्यक्रमों को लोगों के बीच रखा।

जनपद में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले डा. कमलेश राय व चंद्रा पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य केसी पीटर को स्वामी विवेकानंद पुरस्कार से सम्मानित किया। सोनी धापा की छात्राओं ने शिक्षिका ऋचा त्रिपाठी के नेतृत्व में बच्चियों ने शिववंदना प्रस्तुत किया।

इस दौरान श्रम आयुक्त रोशन लाल, मान सिंह, डा. एसएन खत्री, डा. गंगा सागर सिंह, डा. अजय सिंह, डा. उत्तरा सिंह, गौरीशंकर त्रिपाठी, शादाब अंसारी, डा. कुसुम वर्मा, डा. नवीन सिंह, डा. एससी तिवारी, विजय बहादुर पाल, राजेश जालान, कमांडर कैलाश प्रसाद राय, डा. राम प्रताप सिंह आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन रवीश तिवारी व धन्यवाद अध्यक्षा डा. अलका राय व मुरारी लाल केडिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *