अपना जिला

अनियंत्रित पिकअप ट्रक से भिड़ी, एक की मौत, दो की हालत नाजुक

मोहम्मदाबाद गोहना/ मऊ। आजमगढ-़बलिया मुख्य मार्ग पर स्थित फेफना के निकट गुरुवार की रात्रि में लगभग 9:30 बजे अनियंत्रित पिकअप के सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टक्कर हो जाने से उसमे बैठे मोहम्दाबाद गोहना कस्बे के 20 वर्षीय सनी सोनकर कि जहां मौके पर मौत हो गई,वही ड्राइवर मोहम्मदाबाद के हलीमाबाद निवासी चंद्रमा यादव एवंं कस्बे के मुहल्ला इदरातगंज निवासी गोपाल सोनकर की हालत नाजुक हो गई। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीक के हॉस्पिटल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें बलिया के लिए रेफर कर दिया, लेकिन हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने दोनों घायलों को वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। इसकी जानकारी रात्रि में मृतक के घर नगर के मोहल्ला इदारतगंज में होने पर पारस सोनकर के घर लोग पहुंचने लगे। समाचार लिखे जाने तक पारस के परिवार को सांत्वना देने के लिए सैकड़ों लोग उनके घर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *