अपना जिला

अभियान चलाकर नगर पालिका क्षेत्रों में सफाई करायें : जिलाधिकारी

मऊ। जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा मऊ की शासी निकाय की 10वीं बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिशासी अभियन्ताओं को सख्त निर्देश दिये कि सभी नगर पालिका क्षेत्रों में अभियान चलाकर सफाई करायें कही भी कुड़े न फेंकने दे तथा इस अभियान में सभी प्रमुख लोगो को और व्यापार मण्डल एवं सम्भ्रान्त नागरिकों का सहयोग लें। शासी निकाय की बैठक में मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसिक व मलिन बस्ती विकास योजनान्तर्गत नगर पालिका परिषद मऊ/नगर पंचायतों के अल्प विकास मलिन बस्तियां में इण्टरलांकिंग एवं नाली निर्माण कार्य हेतु निदेशक डूडा को प्रस्ताव भेजने के लिए जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव का अनुमोदन शासी निकाय द्वारा किया गया। परियोजना अधिकारी डूडा ने बताया कि सभी अधिशासी अभियन्ता द्वारा 31 मार्च,2019 अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया उसके बाद यदि तिथि बदलती है तो दुबारा अनापत्ति प्रमाण पत्र देना होगा।
उक्त अवसर पर अपर जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक डूडा, समस्त ई0ओ0 सहित डूडा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *