मऊ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लोगों ने देखा सजीव प्रसारण
मऊ। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का शुभारम्भ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनपद गोरखपुर से किया गया। जिसका सजीव प्रसारण नगर पालिका कम्यूनिटी हाल बकवल मऊ तथा जनपद के 09 विकास खण्डों में एक साथ किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा किसान भाइयों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि इस योजना के अन्तर्गत लघु सीमान्त किसानोंं के खाते में तीन किश्तों में दो-दो हजार रूपये की धनराशि भेजी जायेगी इस तरह कुल हर वर्ष 6 हजार रूपये किसानों को दी जायेगी। इस योजना के तहत पहली किश्त में 21 करोड़ की धनराशि से किसानों को लाभान्वित किया जायेगा। प्रधानमंत्री द्वारा अलग-अलग राज्यों के किसानों से वीडियों कान्फ्रसिंग के माध्यम से बात की गयी। किसानों द्वारा प्रधानमंत्री से अपनी-अपनी बाते रखी गयी और किसानों द्वारा प्रधानमंत्री से बात करके अपनी-अपनी खुशियां बाटी गयी। किसानों द्वारा बताया गया कि हम छोटे-छोटे किसान इस योजना का लाभ पाकर बहुत खुश हैं प्रधानमंत्री द्वारा जय जवान जय किसान का नारा लगाते हुए मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। तथा प्रधानमंत्री द्वारा सभी किसानों का अभिवादन किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि आपके प्रदेश के इस पूर्वांचल को 10 हजार करोड की धनराशि से तमाम योजना का शुभारम्भ किया गया है। प्रधानमंत्री द्वारा बताया गया कि 12 हजार करोड़ किसानों को इस योजना लाभ मिलेगा जिन किसानों की पॉच एकड़ से कम जमीन है इस योजना का निश्चित रूप से लाभ मिलेगा। किसी भी दशा में किसानां का अपमान नही होना चाहिए हमारा किसान अन्य दाता के साथ-साथ उर्जा दता भी बनने जा रहा है। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी द्वारा किसानो नगर पालिका कम्यूनिटी हाल में किसानों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि इस योजना के पात्र किसान किसी भी दशा में वंचित नही होगें जिन किसानां को पहली किश्त में धनराशि नही मिल पायी है उन किसानों जल्द से जल्द उनके खाते में धनराशि भेजी जायेगी। उप कृषि निदेशक को निर्देश दिये कि जल्द से जल्द किसानों की सूची बनाकर तैयार कर लें जिससे जनपद के बचे हुए किसानों को इस योजना से लाभान्वित किया जा सके। उक्त अवसर पर जिलाधिकारी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत निम्न किसानों पतिराम राजभर पुत्र कोमल ताजोपुर, लाल बहादुर राम पुत्र बुद्धू राम अछार, राम बचन यादव पुत्र पूर्णवासी हरपुर, रमेश चौरशिया पुत्र भुल्लू चौरशिया हरपुर, बृजमोहन पुत्र विक्रमा हरपुर, श्रीमती पूनम सिंह पत्नी अनिल सिंह ताजोपुर, उपेन्द्रनाथ गुप्ता पुत्र शशिचन्द्र गुप्ता ताजोपुर, श्रीमती राजकुमार पत्नी वासदेव ताजोपुर, रामसोच चौरशिया पुत्र सकलू डुमरांव, रामऔतार राम पुत्र भगतु राम डुमरांव, खलील अहमद पुत्र मो0 अहमद डुमराव, श्रीमति मीना सिंह पत्नी श्रीराम सिंह डुमरांव को प्रमाण पत्र वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार मिश्र, मुख्य राजस्व अधिकारी हंशराज यादव, अपर जिलाधिकारी डी0पी0 पाल, उप कृषि निदेशक एस0पी0 श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार सहित जनपद के किसान बन्धु उपस्थित रहें।
