अपना जिला

मनोज सिन्हा ने पटना एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड पर चौसा एवं गहमर स्टेशनों के बीच अवस्थित बाराकला हॉल्ट स्टेशन के क्रॉसिंग स्टेशन में उन्नयन का शिलान्यास

भारत सरकार के रेल राज्य मंत्री व दूरसंचार मंत्री मनोज सिन्हा द्वारा पटना जंक्शन एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन रेलखंड पर चौसा एवं गहमर स्टेशनों के बीच अवस्थित बाराकला हॉल्ट स्टेशन के क्रॉसिंग स्टेशन में उन्नयन का शिलान्यास कर आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को सम्बोधित किया।
इसकी कुल लागत लगभग 40 करोड़ रुपये स्वीकृत है, इसमें दो मंजिला स्टेशन भवन का निर्माण,जिसमें प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के प्रतीक्षालय,अनारक्षित एवं आरक्षित टिकट घर का प्रावधान, चार बड़े प्लेटफार्म का निर्माण, सभी प्लेटफार्मों पर ट्रेन एवं कोच इंडिकेशन बोर्ड का प्रावधान, एक नये 10 फीट चौड़े पैदल पर उपरिगामी पुल का निर्माण, 2 नये 600 मीटर हाई लेवल प्लेटफॉर्म का निर्माण एवं दो नई 800 मीटर लंबी लूप लाइन के निर्माण का प्रावधान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *