मऊ का गौरव : बुनकर का बेटा नजमुस्साकिब बना UPPCL में एसडीओ
मऊ। नगर के डोमनपुरा निवासी रईस अहमद के पुत्र नजमुस्साकिब का चयन उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि0 में सहायक अभियंता (SDO) के पद पर हुआ है। मुहल्ला क्यारी टोला के मूल निवासी नजमुस्साकिब के पिता रईस अहमद एक बुनकर हैं और बुनाई का कार्य करते हैं। नजमुस्साकिब बचपन से ही मेधावी छात्र रहे हैं, उनकी प्रारंभिक शिक्षा सर इक़बाल पब्लिक स्कूल और हाई स्कूल तालीमुद्दीन इंटर कालेज मऊ से हुई। ज्ञात हो कि साकिब ने हाइ स्कूल मे 83.67 प्रतिशत अंक हासिल करके पूरा मऊ शहर टॉप किया था। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवसिर्टी की तरफ रुख किया, ए एम यू से इन्होने +2 मे 86.5 प्रतिशत अंक पा कर अल्लामा इकबाल हाल के टॉपर रहे। यही से उन्होने बी टेक इन इलेक्ट्रॉनिकस किया है, बी टेक मे 10.0 मे से 9.54 सी पी आई हासिल करके थर्ड टॉपर रहे। वर्तमान में नजमुसाकिब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में M-tech Electronic & Telecommunication के छात्र है, इसमे मे इन्होने 10.0/10.0 सी पी आई हासिल किया है ।
विद्युत सेवा आयोग UPPCL द्वारा आज शाम लगभग 5 बजे परीक्षा परिणाम घोषित किया गया है। नजमुस्साकिब के चयन की खबर मिलते ही परिवार में खुशियां मनाई जाने लगी। नजमुस्साकिब के चयन पर सालिम, अमीर जावेद, शाहिद लारी , आसिफ, अशहर आदि ने खुशी का इज़हार किया।

