मऊ के गौरव : चिरैयाकोट के धर्मेंद्र सिंह बने नायाब तहसीलदार
मऊ। मऊ जनपद के थाना चिरैयाकोट के ग्राम कर्मी निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह उम्र 40 वर्ष का पीसीएस 2016 बैच में हुआ चयन। वे दर्शनशास्त्र व इतिहास से JRF स्कालर भी रहे हैंं। आपको बता दें कि यह एक संस्थान के माध्यम से सिविल सर्विसेज के लिए मोटिवेशन के साथ साथ प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां भी कराने का कार्य कर रहे थे। इसमें जो बच्चे अपनी तैयारी के लिए बाहर नहीं जा पाते थे उन्हें प्रयागराज से मऊ आकर, जनपद के गरीब बच्चों को शिक्षा -दीक्षा देने का भी कार्य करते रहे हैं।

इनके द्वारा पढ़ाए हुए बच्चे वर्तमान में जेएनयू, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय तथा कई संस्थानों में पढ़ाई करते हुए सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं । आपको जानकर हैरानी होगी कि इसके पहले यह आईएएस की लागातार चार 2002, 2004, 2005, 2006 की मुख्य परीक्षा पास कर साक्षात्कार तक पंहुचे। लेकिन चयन से वंचित रह गये।
वहीं यूपी पीसीएस में भी लगातार चार 2007, 2008, 2010, 2011 की मुख्य परीक्षा पास कर साक्षात्कार तक पहुचे लेकिन चयन से वंचित रह गये थे।
लेकिन कहा जाता है कि जब हो जज्बा कुछ कर गुजरने का तो सफलता अवश्य हासिल होती है। ठीक ऐसी कुछ बिता हुआ कल है धर्मेंद्र सिंह का, जीवन मे लाख परेशानियां आयी लेकिन हार नही मानी और अंततः 2016 पीसीएस में नायब तहसीलदार के पद पर चयन हो ही गया।
वही इन्होंने इस सफलता के पीछे गुरुओं और अपने मित्रों का बहुत बड़ा योगदान बताया । साथ ही कहा कि किसी भी विद्यार्थी को अपने जीवन मे हार नही मानना चाहिए ,क्योकि हार के पीछे भी अनुभव छिपा हुआ होता है।और कोई भी ब्यक्ति जब दृढ़ निश्चय होकर अपने लक्ष्य के तरफ अग्रसर होता है तो उसे सफलता अवश्य हासिल होती है।
वहींं इन्होंने बताया कि किसी भी विद्यार्थी को अपने जीवन में संघर्ष करते रहना चाहिए कभी भी उसे अपने मार्ग से भटकना नहीं चाहिए जो भी व्यक्ति अपने मन में दृढ़ निश्चय बना ले कि मुझे अपने मुकाम को पाना है वह अपने जीवन में सफलता अवश्य पाएगा क्योंकि सिविल सर्विसेज की तैयारी करने वालों को यह बताना चाहता हूं कि धैर्य के साथ अपनी तैयारी करें सफलता अवश्य मिलेगी।
इनके चयन की सूचना मिलते ही इनके मित्रो व करीबियों द्वारा मिठाई खिलाकर व फूल माला पहनाकर बधाई देने का ताता लगा हुआ है।
इस दौरान इनके करीबी मित्र राकेश मिश्रा, अभिषेक सिंह, अखिलेश पासवान, सोनू सिंह व राहुल आदि मौजूद रहे।


