अपना जिला

मऊ के ग्राम पंचायत पहाड़ीपुर खिरिया में स्वच्छता मेले का आयोजन

मधुबन/मऊ। राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम के अंतर्गत पेयजल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन राज्य पेयजल और स्वच्छता मिशन ग्राम विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन के तत्वाधान में चलाए जा रहे जन जागरूकता की टीम विकास खंड फतेहपुर मंडाव के ग्राम पंचायत पहाडीपुर खिरिया में स्वच्छता मेले का आयोजन कर दैनिक जीवन में उपयोग की जाने वाली वस्तुओं का स्टाल लगाकर ग्राम पंचायत के लोगों को उसकी उपयोगिता और महत्ता के बारे में समझाया। प्रशिक्षण में कुलदीप पाठक ने बतलाया कि झाड़ू का हमारे स्वच्छता में काफी योगदान होता है। झाड़ू हमेशा रसोई घर से लगाना शुरू करना चाहिए और बरामदे तक लाते लाते उस कूड़े को डस्टर के द्वारा उठा कर के डस्टबिन में डालना चाहिए। फिर उसे गांव से दूर ले जा कर के गड्ढा खोदकर उस में डालने से हमें दो फायदे होते हैं। पहला फायदा एक तो गांव की गंदगी गांव से दूर और दूसरा फायदा कूड़ा करकट जब सड़ गल जाता है। तो हमारे खेतो में खाद का काम करता करता है। कार्यक्रम में साबुन से हाथ धोने का सही तरीका बताते हुए कहा कि शौच से आने के बाद और खाना खाने से पहले अगर हम अपने हाथों को अच्छी तरीके से धुलते हैं तो लगभग 40 प्रतिशत बीमारियों से सुरक्षित रह सकते हैं घर में लेपन करते हुए फिनायल का इस्तेमाल करना चाहिए ताकि मक्खियां ना बैठे कार्यक्रम में लखनऊ से आए हुए नुक्कड़ नाटक के कलाकारों द्वारा बहुत ही अच्छा नाटक कर लोगों को शुद्ध पेयजल और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया हैंडपंप के आसपास गंदगी ना करने वह पीने के पानी की हेतु इंडिया मारका सेकंड हैंड पंप के पानी पीने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राजकुमार समन्वयक बबलू यादव सौरव यादव धर्मेंद्र यादव प्रशिक्षक लोकेश त्रिपाठी विशाल यादव विजय रविकांत दूबे अर्जुन कुमार अजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *