सनबीम में दीक्षांत समारोह व वार्षिक अतिरिक्त पुरस्कार का आयोजन
मऊ। जनपद के अलीनगर स्थित सनबीम स्कूल, मऊ में दीक्षांत समारोह व वार्षिक अतिरिक्त पुरस्कार का वितरण किया गया। इस अवसर पर कक्षा नर्सरी से के. जी. 2nd तक के छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ कक्षा के. जी. के नन्हें छात्रों नें मनमोहक राजस्थानी लोक नृत्य ‘‘टूटे बाजू बंध‘‘ प्रस्तुत कर किया ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक राकेश गर्ग, श्रीमती शिवा अग्रवाल, श्रीमती शिल्पी अग्रवाल, श्रीमती रितू अग्रवाल थी। जिनका स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया गया। उन्होनें कक्षा नर्सरी से लेकर कक्षा दुसरी के छात्रों की प्रस्तुति की सराहना की, साथ ही छात्रों द्वारा गाये गये ‘‘आई कैन फ्लाई‘‘ एवं ‘‘मिक्की माऊस‘‘ पर झूमने लगी। छोटे-छोटे बच्चों को इस प्रकार आत्मविश्वास से भरा देख उन्होनें विद्यालय परिवार की सराहना की। अतिरिक्त पुरस्कारों में छात्रों ने बेस्ट हैडराइटिंग, स्पोकेन इंग्लिस, ग्रूम चाडल्ड, बेस्ट स्पोर्टस कल्चरल एक्टिविटी, डिस्पिलिंन चाइल्ड, बेस्ट इन ओरल, बेस्ट केप्ट बैग, ईटिंग हैबिट, फैडिंली चाइल्ड हैविंग गुड एटिकेट, बेस्ट इन कन्वरसेशन में छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वही ज्ञळ प्प् में छात्रों का दीक्षांत समारोह किया गया जिसमें छात्रों को कक्षा के. जी. से प्राइमरी में उर्त्तीण कर प्रमाण पत्र प्रदान किया गया तथा उन्हे भावी कक्षा के लिये अग्रसित किया गया।
विद्यालय प्रबंधक द्वारा छात्रों को सम्मानित किया गया साथ ही उन्होने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या पूनम तिवारी ने सभी आगंतुको का आभार प्रकट कर बच्चों के आत्मविश्वास एवं ऊर्जा के लिये बधाई दी। इस अवसर पर सभी छात्रों के अभिभावकगण, शिक्षक एवं छात्र उपस्थित रहे।


