अपना जिला

पालिका में सहादतपुरा ब्रम्हस्थान स्थित पार्किंग टैक्सी स्टैण्ड की नीलामी सम्पन्न

मऊनाथ भंजन। आज पालिकाध्यक्ष कक्ष में नगर पालिका परिषद की जानिब से सहादतपुरा ब्रम्हस्थान स्थित पार्किंग टैक्सी स्टैण्ड की नीलामी सम्पन्न हुयी। नीलामी कमेटी के अध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी व सदस्यगण श्री धीरज राजभर सदस्य वार्ड नं0 26, श्री विनय सिंह सदस्य वार्ड नं0 28, श्रीमती माधुरी देवी सदस्य वार्ड नं0 07 एवं अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा, राजस्व निरीक्षक-आदर्श त्रिपाठी की मौजूदगी में यह नीलामी सम्पन्न हुयी। पालिका द्वारा नीलामी में पार्किंग टैक्सी स्टैण्ड की नीलामी की अनुमानित सरकारी बोली की रकम रू0 6611000.00 (छांछट लाख ग्यारह हजार रूपये) रखी गयी थी।
उक्त पार्किंग टैक्सी स्टैण्ड की नीलामी में बोली दाताओं में श्री सऊद अब्बासी, श्री देवेन्द्रनाथ सिंह व रामजपित सिंह ने भाग लिया। नीलामी तीनों बोलीदाताओं में से श्री सऊद अब्बासी के द्वारा प्रथम बोली के रूप में 40 लाख रूपये से आरम्भ होकर अन्तिम बोली के रूप में भी श्री अब्बासी द्वारा ही 6851000.00 (अंड़सठ लाख इक्यावन हजार) रूपये पर समाप्त हुयी, जबकि इनके निकटतम बोलीदाता देवेन्द्रनाथ सिंह द्वारा बोली के रूप में 6700000.00 (संड़सठ लाख) रूपये की बोली लगायी गयी थी। ज्ञातब्य रहे कि वित्तीय वर्ष 2018-19 में पार्किंग टैक्सी स्टैण्ड की नीलामी रू0 6611000.00 (छांछट लाख ग्यारह हजार रूपये) में हुयी थी, जबकि वित्तीय वर्ष 2019-20 हेतु 6851000.00 (अंड़सठ लाख इक्यावन हजार) रूपये पर आज की नीलामी सम्पन्न हुयी है। इस प्रकार आज की इस नीलामी से पालिका को रू0 6851000.00 (अंड़सठ लाख इक्यावन हजार रूपये) राजस्व के रूप में प्राप्त होंगे।
नीलामी के पूर्व बोली लगाने पहुँचे ठेकेदारों की समस्याओं को सुनने के बाद पालिकाध्यक्ष मु0 तय्यब पालकी ने उन्हें आश्वासन देते हुये कहा कि आप को नियमानुसार हर प्रकार की सुविधा दी जायेगी और नीलामी की शर्ताें का पूर्ण रूप से पालन किया जायेगा। श्री पालकी ने ब्रम्हस्थान स्थित पार्किंग टैक्सी स्टैण्ड की मरम्मत करने, शौचालय बनवाने, यात्री शेड बनवाने एवं पेयजल की वयवस्था करने का भी आश्वासन दिया।
इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष-मुहम्मद तय्यब पालकी, सभासदगण-विनोद गुप्ता व धीरज सिंह, अधिशासी अधिकारी⪫ कुमार मिश्रा, राजस्व निरीक्षक-आदर्श त्रिपाठी, परशुराम पाण्डेय, धर्मेन्द्र पाण्डेय एवं अमीर फैसल आदि के साथ बोली देने वाले लोग उपस्थित थे।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *