अपना जिलाचर्चा में

भदोही में पटाखा कारोबारी के घर विस्फोट, पांच की मौत, तीन घायल

भदोही। जनपद के चौरी थाना क्षेत्र के रोटहां गांव में पटाखा कारोबारी अख्तर अली के घर संदिग्ध परिस्थितियों में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि पूरा मकान धमाके में ध्वस्त हो गया। वहीं आसपास के मकान भी विस्फोट की वजह से चटक गए। विस्फोट में मरने वालों की संख्या पांच बतायी जा रही है लेकिन अभी और शवों के मिलने की आशंका व्यक्त की जा रही है। घायल तीन लोगों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
मौके पर पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव का कार्य किया जा रहा है अग्निशमन दस्ता पहुंचकर अपने कार्य में लगी है।
विस्फोट के बाद घटनास्थल से अब तक चार लोगों का शव मकान के मलबे से बरामद किया गया है। धमाका इतना तेज था कि कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनाई दी। मकान गिरने के साथ की मौके पर हड़कंप और चीखपुकार मच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से मकान के मलवे को हटा कर शव को बाहर निकालने का कार्य शुरू हो गया है।
जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि आतिशबाजी के वजह से आग लगना बताया जाता है। जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी है। अवैध पटाखा फैक्ट्री लग रहा है। जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *