खास-मेहमान

पीसीएस 2016 में कानपुर की जयजीत कौर होरा रही टापर

◆ मेरठ जनपद के आधा दर्जन युवा इस परीक्षा में सफल

लखनऊ। लोक सेवा आयोग ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (पीसीएस) 2016 का अंतिम परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। जिसमें कानपुर के खुशहालपुरी की जयजीत कौर होरा ने पीसीएस में टॉप कर कानपुर का नाम रोशन किया है। वहीं प्रतापगढ़ के विनोद कुमार पांडेय को दूसरा स्थान, जबकि प्रयागराज जनपद के नवदीप शुक्ला को तीसरा स्थान मिला है। इस परीक्षा में फतेहपुर के बिंदकी लंका रोड के रहने वाले प्रखर उत्तम को चतुर्थ और सिद्धार्थनगर के सकरपुर निवासी सतीश चंद्र त्रिपाठी को पांचवां स्थान मिला है। इसके साथ ही इस परीक्षा में सभी सफल युवाओं के घर में जश्न का माहौल है। करीब दो साल बाद आए इस परीक्षा परिणाम में सफल युवक काफी प्रसन्न हैं।

मेरठ जनपद के आधा दर्जन युवा इस परीक्षा में सफलता पाए हैं। जनपद के धनीराम का जिला गन्ना अधिकारी बने हैं।  शास्त्रीनगर के शेरगढ़ी निवासी प्रवेश पहली बार में ही नायब तहसीलदार बने हैं। किठौर निवासी वैशाली अहलावत का चयन नायब तहसीलदार केपद पर हुआ है। जागृति विहार के रहने वाले डॉ. जनेंद्र सिंह का नायब तहसीलदार के पद पर चयन हुआ है। गंगानगर ग्लोबल सिटी निवासी पंकज निर्वाण असिस्टेंट कमिश्नर बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *