फल व सब्जी व्यवसायियों की मंडी समिति कोपागंज को मतगणना स्थल न बनाये जाने की मॉग
मऊ। फल सब्जी व्यापारी सेवा संगठन द्वारा एक प्रतिनिधि मंडल शुक्रवार को जिलाधिकारी से मिला और नवीन कृषि उत्पादन मंडी समिति कोपागंज मऊ को मतगणना स्थल न बनाये जाने की मॉग रखा। मतगणना स्थल बनाये जाने से क्या परेशानी है, किसको परेशानी है सारी समस्याओं से बिन्दुवार अवगत कराया गया।
विचारणीय विषय/समस्या…
1- उपरोक्त मंडी के अन्दर फल एवं सब्जी का मुख्य रूप से व्यापार होता है। इन व्यापारियों से छोट-छोटे दुकानदार फल एवं सब्जियॉ खरीदकर पूरे जिले में बेचते है।
2- यह की मंडी के अन्दर स्थानीय किसान भी अपने सब्जियों को लेकर आते है। और अपने सब्जियों को बचने के बाद अपने परिवार की रोजी-रोटी का इन्तेजाम करते है।
3- यह की मंडी के अन्दर सैकड़ों की संख्या मे मजदूर, पल्लेदार, ठेला पर सब्जी ले आने और ले जाने वाले गरिबों की रोटी का इन्तेजाम यही से होता है। यदि वे एक दिन भी बैठ जाते है तो उनका परिवार भूखा सोता है।
4- इसके अलावा सबसे बड़ी समस्या है की जो छोटे गरीब बुजुर्ग किसान अपने खेतों में सॉग, मूली, धनियॉ, सोवा, मिर्चा, बैगन आदि सब्जियॉ उगाते हैं यदि समय से उसकों तोड़ा नही गया तो खेत में ही सड़ जायेगा। जिससे किसानों की लागत डूब जायेगी। और उनका परिवार भुखमरी का शिकार हो जायेगा।
5- यह की प्रशासन द्वारा मनमाने ढंग से बिना कोई नोटिस दिये ही दो माह के लिए सब्जी मंडी परिसर खाली करने को कहा जा रहा है। और आगामी लोक सभा चुनाव 2019 में ईवीएम और वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली मतदान से पहले किस तरह मशीन से एक्टीव करना है और किस तरह से ईवीएम के माध्यम से ओटींग करवानी है। मतदान के बाद किस तरह से मतदान रिर्पोट लेनी है। मास्टर परिक्षको व प्रभारी पदाधिकारी तथा तकनीक एवं सावधानियों के बारे में प्रशिक्षण केन्द्र मतगणना स्थल बनाने को कहा जा रहा है। जिससे बुजुर्ग किसानों, मजदूरों व छोटे-बड़े व्यापारियों में काफी आक्रोश है। जिसको लेकर उपरोक्त लोगो द्वारा दिनांक-08.02.2019 को जरिये डाक रजिस्ट्री से मंडी सचिव को संम्बोधित पत्रक दिया जा चुका है और उसकी एक प्रति जिलाधिकारी जनपद-मऊ, उपजिलाधिकारी सदर/मंडी सभापति/ अध्यक्ष राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिशद उ0प्र0 लखनऊ, श्रीमान निर्देशक कृषि निदेशालय उ0प्र0 लखनऊ एवं राज्य निर्वाचन आयुक्त/निर्वाचन आयोग उ0प्र0 लखनऊ को अपनी अह्म समस्याओं से अवगत करा दिया गया है, एवं उपरोक्त समस्याओं को लेकर किसानों, मजदूरों पल्लेदारों, दुकानदारों तथा थोक व फुटकर व्यापारियों द्वारा सैकड़ो की संख्या में जिलाधिकारी के समक्ष दिनांक-20.02.2019 समय 11 बजे दिन में एकदिवसीय जबरदस्त धरना व प्रदर्शन किया गया। इसके वावजूद भी जिला प्रशासन हमारी अह्म समस्याओं को लेकर चिन्तित नही है। जिससे व्यापारी, बुजुर्ग किसानो, गरीब मजदूरों, पल्लेदारों को भुखमरी की आशंका से भयभीत है। जिला प्रशासन जनपद मऊ ने यदि समय रहते समस्याओं का समाधान नही किया तो आवश्यकता पड़ने पर कोट भी जायेगें।
6- यह की इसके पहले चुनाव में मतगणना स्थल जहॉ बनाये गये थे, तथा अन्य स्थानों का सुझाव भी दिया जा चुका है।
अतः श्रीमान से विन्रमता पूर्वक निवेदन है की पूर्व में मतगणना स्थल को ही चिन्हित करने का विचार करें।
प्रतिनिधि मंडल में व्यापारी नेता अजय साहू, सब्जी व्यापारी सेवा संगठन अध्यक्ष -मो0 युनुस, फलमंडी अध्यक्ष-भोला प्रसाद सोनकर, व्यापार मण्डल अध्यक्ष- साहूजी, सुरेष जी, रमेष कन्नौजिया, हाजी रिजवान अहमद, सोफियान अहमद आदि उपस्थित रहें।

