अपना जिला

पोषण पुनर्वास केंद्र ने बदली कई कुपोषित बच्चों की ज़िंदगी

मऊ। जिला अस्पताल मऊ में स्थापित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) की शुरुआत 26 अप्रैल 2016 को गयी थी, जिसमें 10 बेड की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी। एनआरसी में अभी तक 410 बच्चों को भर्ती कर ठीक किया जा चुका है जिसमें लडकियों की संख्या 222 एवं लड़को की संख्या 194 है। इस केंद्र में 5 वर्ष से कम बच्चों को 15 दिन भर्ती करके ठीक किया जाता है,जिससे बच्चा सामान्य जीवन जी सके। उसके बाद ठीक हुए बच्चों का स्टाफ द्वारा समय-समय पर फॉलोअप भी किया जाता है। केंद्र के लगातार प्रयास से जिले में कुपोषण की दर में कमी लायी जा रही है।

परदहा ब्लॉक के बरलाई गाँव के रहने वाले एजाज अहमद के घर जब एक पुत्र (युसूफ) का आगमन हुआ तो उसका बहुत कम वजन था। जन्म के समय उसका वजन पौने दो किलोग्राम था जिसकी वजह से वह आए दिन बीमार रहता था। इसके बाद पिता ने युसूफ को जिला महिला अस्पताल में मौजूद सिक न्यूबोर्न केयर यूनिट में भर्ती किया, उसकी हालत में सुधार देख अस्पताल से छुट्टी कर दी गयी। लेकिन जैसे-जैसे वह बड़ा होता गया, उसके वजन में कोई सुधार नहीं हुआ। आंगनबाड़ी मंजू तिवारी द्वारा गृह भ्रमण दौरान 5 वर्ष से नीचे के बच्चों का वजन करते समय उनकी नज़र युसूफ पर गयी जब उन्होंने उसका वजन और उम्र पता किया तो पता चला कि युसूफ कुपोषण का शिकार हो चुका है। उस समय युसूफ लगभग दो साल का था। इसके बाद मुख्य सेविका ललिता कुशवाहा ने उसके परिवार से मुलाकात कर पोषण पुनर्वास केंद्र पर ले जाने के लिये प्रेरित किया लेकिन युसूफ के माता-पिता ने सरकारी पोषण पुनर्वास केंद्र में ले जाने से मना कर दिया। युसूफ के पिता की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है, जिससे उसको किसी बड़े अस्पताल में इलाज के लिए ले जा सके।

लेकिन मुख्य सेविका ललिता ने एजाज और उसकी पत्नी जुबैदा ख़ातून को समझाया कि बच्चे को भर्ती करने एवं उसके इलाज में एक भी पैसा नहीं लगेगा,बल्कि 50 रुपए के हिसाब से रुपए भी प्रतिदिन मिलेगा और साथ-साथ माँ या परिवार का कोई एक सदस्य जो बच्चे के साथ रुकता है, उसको भी खाना मुफ्त में मिलेगा।

इसके बाद एजाज ने अपने पुत्र को एनआरसी में इलाज के लिए भर्ती करा दिया, भर्ती होने के समय युसूफ का वजन 5 किलोग्राम था। 14 दिन भर्ती रहने के बाद जब उसकी छुट्टी हुई तब उसका 5 किग्रा से बढ़कर 5.520 किग्राग्राम हो गया। इस तरह युसूफ की स्थिति में सुधार को देख एजाज को और उसके परिवार को बहुत ख़ुशी मिली| युसूफ की माँ का कहना है कि उनको जब भी कोई बच्चा कम वजन या कुपोषित मिलता है तो उसको सीधे वह एनआरसी के पुनर्वास केंद्र ले जाने के लिये कहती हैं।

पूजा, नेयुट्रिसीयन बताती हैं कि पोषण पुनर्वास केन्द्र एक ऐसी सुविधा है, जहां 5 वर्ष से कम व गंभीर रूप से कुपोषित बच्चे, जिनमें चिकित्सीय जटिलताएँ होती हैं, चिकित्सकीय व पोषण सुविधायें मुफ्त में प्रदान की जाती हैं। इसके अलावा बच्चों के माताओं को बच्चों के समग्र विकास हेतु आवश्यक देखभाल तथा खानपान संबन्धित कौशल का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसके साथ ही  बच्चों को मीनू के हिसाब से हरी सब्जी, दाल, दलिया आदि का मिश्रण तैयारकर अर्धठोस आहार के रूप में दिया जाता है।

एनआरसी सेंटर के नोडल आफिसर डॉ. एम. पी. सिंह ने बताया कि कुपोषित बच्चों के साथ-साथ उसके परिवार का एक व्यक्ति साथ रह सकता है, रहने वाली माता को 50 रूपये प्रति दिन बैंक खाते में दिया जाता है। बच्चों को खेलने के लिये खूबसूरत कलरफुल किड्स प्लेयिग़ हॉल है जिससे बच्चों को हँसता-खेलता वातावरण मिल सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *