कार ने सड़क किनारे खेल रहे आठ वर्षीय को कुचला, मौत
चिरैयाकोट/मऊ। थाना क्षेत्र के सरसेना पासीपुरा के पास आजमगढ़-गाज़ीपुर राजमार्ग पर सुबह 11 बजे चिरैयाकोट से गाज़ीपुर की ओर जा रही वैगनार कार ने सड़क किनारे खेल रहे आठ वर्षीय बालक नंदू पुत्र राजेंद्र को कुचल दिया। इससे बालक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बालक को उठा कर नगर के एक चिकित्सक के पास ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आक्रोशित परिजनों के साथ गांव वालों ने पासिपुरा के पास आजमगढ़-गाजीपुर राजमार्ग को जाम कर दिया है। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सच्चितानंद यादव ने परिजनों और आक्रोशित गांव वालों को समझाने- बुझाने में लगे हैं परंतु परिजन सड़क पर ब्रेकर बनाने और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। मौके पर सीओ मुहम्मदाबाद ने भी पहुंच कर पीड़ित परिवारों को समझाने बुझाकर जाम शांत कराया।

