अपना जिलाचर्चा में

मऊ नागरिक मंच’ ने इस घृणित कृत्य व क्रूर अपराध के प्रति जताया सख्त विरोध

मऊ। नगर के सम्भ्रांत नागरिकों जैसे डाक्टर, इंजीनियर, सामाजिक कार्यकर्ता, समाज सेवी, जनप्रतिनिधि, ओलेमा, व्यापारी व आम नागरिकों ने मऊ नागरिक मंच’ के तत्वावधान में नगर पालिका स्थित शाही कटरे के मैदान में उपस्थित हो कर अपने गम व गुस्से का इजहार किया। शोक सभा में पुलवामा में फौजी दस्ते पर हुये हमले के विरूद्ध अपना दुख व्यक्त करते हुये वक्ताओं ने उन्हें नम आखों से श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सम्भ्रांत नागरिकों ने कहा कि हमारे जवान सीमा पर तैनात देश की सुरक्षा कवच के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं और दुश्मन की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुये अपने जान की बाजी लगाकर देश की हिफाजत में जूटे हुये हैं, जिसके चलते ही हम सभी नगरवासियों की जान माल सुरक्षित है। इन्हीं की सतर्कता और समर्पण से हम सभी राष्ट्रवासी निश्चिंत हो कर अपना जीवन व्यतीत करते हैं। हमले में शहीद हुये जवानों के शोकाकुल परिवार को हर सम्भव मदद देते रहने की मांग की गयी। इस बड़ी घटना पर चिन्तन की बात करते हुये कहा गया कि सुरक्षा कवच को और मजबूती देने हेतु विशेष रूप से हर आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हुये ऐसी घटना की पुनरावृत्ति को पूरी तरह से रोकने की मांग की गयी ताकि हमारे जवानों का मनोबल ऊँचा रहे और वह और मजबूती एवं कर्मठता के साथ हमारे मुल्क की हिफात करें। आतंकवाद के विरूद्ध डट कर देश में अम्न, शान्ति व आपसी भाई चारा को मजबूत बनाने के लिये सभी देश वासी एक साथ खड़े हैं ताकि दहशत फैलाने वालों के मंसूबों को ना काम बनाया जा सके। सभी वक्ताओं ने संयुक्त रूप से पुलवामा की घटना की कड़े शब्दों में निन्दा की। उन्होंने शहीद हुये जवानों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि देश पर पड़ी इतनी बड़ी दुख की घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवार के साथ हैं।
शोक सभा में मुख्य रूप से मौलाना मुफ्ती अनवर अली, मौलाना अब्दुल अलीम, मोलवी खुर्शीद अहमद मौलाना अहमदुल्लाह, कामरेड इम्जेयाज अहमद (पूर्व विधायक), मु0 तय्यब पालकी अध्यक्ष नगर पालिका, पत्रकार हरिद्वार राय एडवोकेट, विनोद पाण्डेय एडवोकेट, जमाल अर्पण, मौलाना अब्दुल हमीद फैजी, कांग्रेस नेता राष्ट्रकुंवर सिंह, मौलाना मजहर आजमी, अजय कुमार मिश्रा, मौलाना अबू सुफियान, मौलाना सुफियान, सालिम अंसारी (पूर्व सांसद राज्य सभा), अरशद जमाल पूर्व चेयरमैन, सपा जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव, मौलाना अब्दुल अलीम, मौलाना अहमदुल्लाह, शाहिद मदनी आदि लोगों ने अने विचार व्यक्त किये।
इस शोक सभा में विशेष रूप से सभी राजनैतिक पार्टियों के नेतागण, समाज सेवी व ओलेमा के इलावा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *