अपना जिला

डीएवी इंटर कॉलेज मऊ में नए भवन का भूमि पूजन व शिलान्यास

■ हीरक जयंती खण्ड का सपना हुआ साकार

मऊ। डीएवी इंटर कॉलेज मऊ के प्रांगण में नए भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन एवं शिलान्यास का कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजित किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्यालय के अध्यक्ष व भाजपा नेता सत्य मित्र सिंह दिनेश, प्रबंधक डॉ सर्वेश पांडेय एवं प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी ने भूमि पूजन कर नए भवन की आधारशिला रखी। नए भवन के निर्माण से जहां एक ओर कक्षों की कमी पूर्ण होगी वहीं दूसरी ओर मऊ शहर के छात्र-छात्राओं के लिए अध्ययन की समस्याओं से निजात मिलेगी। हीरक जयंती के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य देव भास्कर तिवारी एवं प्रबंध समिति के सम्मानित सदस्यों द्वारा यह खंड बनाने का संकल्प लिया गया था जो आज साकार हुआ। विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जय नारायण दुबे, श्रीमती पुष्पा तिवारी, राकेश कुमार उपाध्याय, डॉ मुरली सिंह कुशवाहा, डॉ सुधा त्रिपाठी, जितेंद्र नाथ द्विवेदी की भी गरिमामय उपस्थिति रही। इस अवसर पर प्रहलाद वर्मा, अशोक आर्य, ओम प्रकाश गुप्त, बृजेश कुमार सिंह, बब्बन वर्मा, सुमित राय, ऋषिकेश पांडेय , भीष्म यादव, शरद कुमार पांडेय, विवेक कुमार शुक्ल, संजय कुमार उपाध्याय, अरविंद कुमार, अरविंद कुमार त्रिपाठी, श्रीमती प्रसूनलता सिंह, डॉक्टर कंचन लता पांडेय, श्रीमती अर्चना गुप्ता, श्रीमती रंजीता सिंह, ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र, मनोज कुमार सिंह, राम सागर वर्मा, जय प्रकाश सिंह, बृजेश कुमार राय, मुनेंद्र सिंह, बी के सिंह, योगेंद्र राय, अमित शर्मा, अनिल कुमार विमल, शुभम सिंह सहित विद्यालय के समस्त अध्यापक गण लिपिक गण एवं चतुर्थ व कर्मचारी गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *