चोरी की एक मोटरसाईकिल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना घोसी पुलिस द्वारा दिनांक 20.02.19 को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान थानीदास के पास से सनी कुमार पुत्र शिवसागर निवासी देवकलीताल थाना मुबाकरपुर आजमगढ़ के कब्जे से चोरी की एक मोटरसाईकिल सूपर स्प्लेंडर फर्जी नम्बर प्लेट (यूपी 54 क्यू 4762) लगा हुआ बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 51/19 धारा 41,4111420 भादवि पंजीकृत किया गया।

