अपना जिला

माघ पूर्णिमा व संन्त रविदास जयन्ती पर अवकाश, न्यायालय व सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

मऊ। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के सम्बन्ध में यह कहने का आदेश प्राप्त हुआ है कि दिनांक 19-02-2019 को माघ पूर्णिमा व संन्त रविदास जयन्ती के उपलक्ष में दीवानी न्यायालय मऊ के समस्त न्यायालय/कार्यालय बन्द रहेंगे। उधर उत्तर प्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन अनुभाग में उल्लिखित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में कुम्भ स्नान के दृष्टिगत माघ पूर्णिमा दिनांक 19 फरवरी,2019 दिन मंगलवार को सम्मिलित करते हुए तथा उक्त विज्ञप्ति के प्रस्तर-3 के निर्बन्धित अवकाशों की सूची में उल्लिखित सन्त रविदास जयन्ती दिनांक 19 फरवरी,2019 को प्रस्तर-2 में सम्मिलित करते हुए दिनांक 19 फरवरी,2019 को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *