चर्चा में

अरुणाचल प्रदेश भारत का अटूट हिस्सा, चीन की नीति गलत : अतुल अंजान

अरुणाचल प्रदेश भारत का अटूट हिस्सा है और चीन की सरकार अनावश्यक विवाद खड़ा करती है । उक्त विचार भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंंजान ने व्यक्त करते हुए आगे कहा कि चीन को बिना हिचक यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि पिछले दो दशक से भारत चीन के अलावा एशिया की दूसरी बड़ी सामरिक एवम आर्थिक शक्ति है। देश के वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता अतुल कुमार अंंजान ने आगे कहा कि चीन द्वारा पंचशील के सिद्धांत की अवहेलना करने से आज की अंतराष्ट्रीय परिस्थिति और गंभीर हो सकती है । भारत की किसी भी प्रकार की घेराबंदी साम्राज्यवादी शक्तियों को मजबूती देगी और विकासशील देशों को गंभीर चुनौती ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *