समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव का सपाजनों ने किया स्वागत
मऊ। सच बताओ आवाज उठाओ कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव का आगमन मऊ जनपद में रविवार को हुआ।
समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय द्वारा मऊ गाजीपुर सीमा पर सैकड़ो समाजवादी साथियो के साथ फूल माला और गाजे बाजे के साथ स्वागत किया।
उसके बाद छात्र सभा के पदाधिकारियों द्वारा ताजोपुर में स्वागत किया गया और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा वहां बाबा साहब डा.भीम राव अम्बेडकर के प्रतिमा को साफ कर छात्र सभा के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय और प्रदेश सचिव सभासद खुशहाल सिंह बड़े के साथ माल्यार्पण किया।
आगे बढ़ते ही डुमराँव मोड़ पर छात्र सभा के जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों नवजवानों के साथ स्वागत किया और वहां स्तिथ प्रख्यात महाकवि प.श्याम नारायण पाण्डेय की प्रतिमा को साफ करके दिग्विजय सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा और छात्र सभा जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार पाण्डेय द्वारा माल्यर्पण किया गया।
स्वागकर्ता में मुख्य रूप से छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गौरव पाण्डेय, फ्रंटल संगठन के अध्यक्षगण अशोक यादव,अम्मिरुल्लाह खान, संजय चौधरी, धीरज राजभर, छात्र सभा जिलामहासचिव शशिराज यादव वीरू, छात्र संघ महामंत्री नीलेश सिंह मो.अल्तमश, मो.शाहिद, इफ्तेखार अहमद,अमित यादव, अखिलेश यादव, राजेश कुमार,अजय यादव, रवि यादव, रवि कुमार, मो.दानिश,मखनचु यादव,राजू चौहान,छात्र संघ महामंत्री संदीप चौहान,पूर्व महामंत्री धर्मेन्द्र यादव,अजवेंद्र मल,पूर्व छात्र संघ प्रतिनिधि मो.राशिद ,प्रदीप यादव,मुलायम यादव,भीम यादव, अनिल राजभर,राजू यादव तमाम नवजवान साथी उपस्तिथ रहे।

