कमल शक्ति अभियान के तहत महिला सम्मेलन आगामी छः फरवरी को
चकिया/चंदौली। कमल शक्ति अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा चंदौली द्वारा एक महिला सम्मेलन का आयोजन 6 फरवरी दिन बुधवार को दोपहर 12 बजे से सिल्वर बेल्स स्कूल चकिया में आयोजित है। सोमवार की अपराहन विद्यालय में मोर्चे की पदाधिकारियों की सम्पन्न बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। भाजपा जिला महिला मोर्चा की सोमवार को सम्पन्न बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को पुनः विजय दिलाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में भाजपा के लोक कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन पहुँचाने व संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर भी काफी बल दिया गया। इस दौरान यह निर्णय लिया गया कि आगामी 6 फरवरी को कमल शक्ति अभियान के तहत एक महिला सम्मेलन आगामी 6 फरवरी को दोपहर 12 बजे से सिल्वर बेल्स स्कूल के मैदान में आयोजित किया जायेगा। बैठक में महिला मोर्चे की पदाधिकारियों द्वारा आगामी 6 फरवरी को आयोजित इस सम्मेलन में महिलाओं को अधिक से अधिक संख्या में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक में महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष गीता रानी गुप्ता, जिला महामंत्री मीना सिंह, मंडल अध्यक्ष चकिया प्रमिला शुक्ला, महामंत्री मधुबाला पांडेय एवं सुषमा जायसवाल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहीं। 


