अपना जिला

वैभवी इंफ्रा डेवलपर्स सीएमडी अजीत सिंह ने लोगों को बताया निवेश के गुण

● मऊ का युवा लखनऊ में कर रहा कुछ अलग
मऊ। स्थानीय एक प्लाजा में वैभवी इंफ्रा डेवलपर्स की ओर से आयोजित जागो ग्राहक जागो जागरूकता अभियान और ग्राहक गोष्टी का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं मोहम्मदाबाद गोहना विधायक श्रीराम सोनकर ने किया इस दौरान मऊ के लगभग 2 दर्जन से अधिक चिकित्सकों शिक्षाविदों समाजसेवी एवं व्यापारियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विधायक श्रीराम सोनकर ने कहा हर व्यक्ति को जागरुक होते हुए अपनी पूंजी को सुरक्षित रखने का प्रयास करना चाहिए। दिग्भ्रमित होकर किसी संपत्ति को नहीं खरीदना चाहिए। उन्होंने वैभवी इंफ्रा डेवलपर्स की साफ-सुथरी व्यावसायिक कार्यों की सराहना की वैभवी इंफ्रा डेवलपर्स के सीएमडी अजीत सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा तेजी से बढ़ रही है ऐसे वक्त में ग्राहक को जागरूक होने की आवश्यकता है। कई बार गलत सलाह तथ्यों को छिपाकर संपत्ति की खरीद होने पर धोखे का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हमारी संस्था एक पारदर्शी होकर कार्य करने की वीणा उठाई है इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक श्री राम सोनकर को अंगवस्त्रम प्रदान किया गया।जबकि विशिष्ट अतिथियों में डॉ संजय सिंह, लोकसभा प्रभारी भाजपा डॉ एचएन सिंह, समाजसेवी व भाजपा नेता अशोक सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ नवीन चंद्र सिंह, वरिष्ठ समाजसेवी श्रीराम जायसवाल, अपर शासकीय अधिवक्ता अजय सिंह, टैक्स बार एसोसिएशन के मंत्री प्रदीप सिंह, आनन्द कुमार, पूूूूर्व सभासद रजनीश सिंह, सुनील दूबे, सचिन्द्र सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग एकत्रित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *