मऊ विकास संघर्ष समिति की बैठक में संघषों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा
मऊ। मऊ विकास संघर्ष समिति की बैठक संगम होटल पर समिति के संरक्षक पूर्व सांसद सालिम अंसारी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
सर्वप्रथम समिति संयोजक खालिद अंसारी ने समिति के संघषों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की जिसपर सभी सदस्यों ने संतोष व्यक्त करते हुए रलवे से प्रस्तावित सभी अधूरे कार्यो मे तेजी लाने की मॉग की।
बैठक में सईदी रोड को रेलवे के अतिरिक्त भूमि से चौड़ा करने हेतु शासन एवं रेलवे विभाग द्वारा अनुमति प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। मॉग किया रेलवे द्वारा प्रस्तावित प्रवेश द्वारा नं0 2 का कार्य भी बाउर्डीवाल के साथ ही साथ कराने की मॉग की। कहा की बाउर्डीवाल बन जाने से रेलवे के पश्चिमी भॉग के यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने में कठिनाई होगी, इसलिए फुट ओवर ब्रिज का कार्य भी साथ ही साथ कराया जाय। अन्त में रलवे समस्याओं के सामाधान हेतु मऊ विकास संघर्ष समिति का प्रतिनिधि मंडल रेल राज्य मंत्री मनोज सिंहा एवं पुर्वोत्तर रेलवे के महा प्रंबधक से मिलेगा। बैठक में सालिम अंसारी, खालिद अंसारी, का0 इम्तेयाज अहमद, अरसद जमाल, भरत लाल राही, विरेन्द्र कुमार, अ0 सुबहान (अलीग), सरफराज अहमद, मो0 मुर्तजा, मो0 अमजद आदि शामिल हुए।

