02 गांजा तस्कर गिरफ्तार, 10 किलो गांजा व कार बरामद
मऊ। पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र बहादुर के निर्देशन में अवैध कारोबार/कारोबारियों के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 04.02.19 को दोहरीघाट पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना आजमगढ़ मोड़ कस्बा दोहरीघाट से अनिल यादव पुत्र रामदरश यादव निवासी बेवरी, राज पटवा पुत्र विनोद पटवा निवासी बनकठा थाना गोला जनपद गोरखपुर कब्जे से एक बोरी 10 किलो 330 ग्राम नाजायज गांजा, नगद 570 रूपये, विवो मोबाइलफोन व एक मारूति जेन कार (यूपी 53 एपी 0477) बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरूध्द 42/19 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उक्त वाहन को एमवी एक्ट में सीज किया गया।
गिरफ्तारशुदा अभियुक्त में अनिल यादव पुत्र रामदरश यादव निवासी बेवरी थाना गोला जनपद गोरखपुर, राज पटवा पुत्र विनोद पटवा निवासी बनकठा थाना गोला जनपद गोरखपुर । बरामदगी में 10 किलो 330 ग्राम नाजायज गांजा, एक मारूति जेन कार (यूपी 53 एपी 0477 सहित नगद 570 रूपये व विवो मोबाइलफोन बरामद हुआ।

