30 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
मऊ। थाना मधुबन पुलिस द्वारा दिनांक 04.02.19 को देखभाल क्षेत्र व चेंकिग के दौरान लक्ष्मीपुर बन्धा से पवारी चौहान पुत्र स्व0 राधेश्याम चौहान निवासी मोलनापुर महुवारी थाना मधुबन मऊ के कब्जे से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त के विरूध्द अन्तर्गत धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय किया गया ।

