अपना जिला

भाजयुमो के आगामी कार्यकर्म युवा संवाद और युवा महोत्सव पर चर्चा

मऊ। बोझी मण्डल पर भारतीय जनता युवा मोर्चा की अहम बैठक हुई। जिसमें भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनिल यादव जयनिल ने मण्डल पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को सम्भोधित किया और भाजयुमो के आगामी कार्यकर्म युवा संवाद और युवा महोत्सव पर चर्चा की। भाजयुमो के नरेंद्र मोदी युथ वॉलेंटियर से जुड़ने के लिए लोगो से अपील की। जिलाध्यक्ष ने कहा की इस बार आगामी लोकसभा चुनाव में युवाओं की अहम ज़िम्मेदारी देखने को मिलेगी क्योंकि भाजयुमो इस बार 2019 में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद मोदी को जनादेश दिलाने के लिए फ्रंटलाइन पर प्रचार करेगी। भाजपा के मण्डल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह ने कहा की विपक्षी सिर्फ मोदी हटाओ की बात करते हैं। जितना नाम ये मोदी जी का लेते हैं, इतना अगर नारायण का नाम ले लें, तो उनका कल्याण हो भाजपा का एक-एक कार्यकरता केंद्र सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुचाने तक का कार्य किया जाएगा। बैठक में जिलाउपाध्यक्ष राजीव पांडेय ने कहा की आजादी के 70 साल बाद भी एक आम आदमी अपना इलाज नहीं करा पाता था। नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना लाई और अब गरीबों के इलाज का 5 लाख रुपए तक का सारा खर्चा भाजपा की नरेन्द्र मोदी सरकार उठाती है और इस बैठक का संचालन  करते हुए जिलाउपाध्यक्ष अनंगपाल सिंह तोमर ने कहा की इस साल मोदी ने 2019 का बजट की एक और सर्जिकल स्ट्राइक की है उन्होंने ने बताया की  5 लाख तक की जिनकी वार्षिक आय है, मोदी जी की सरकार ने उस सभी को टैक्स के दायरे से बाहर कर दिया है। मध्यम वर्ग के लिए इससे बड़ी राहत नहीं हो सकती।बैठक में उपस्थित जिला महामंत्री बबलू जी, मण्डल अध्यक्ष भाजयुमो अविनाश श्रीवास्तव,मंडल अध्यक्ष नितेश गुप्ता, अंशुमान सिंह,शिवम गुप्ता,राघवेंद्र सिंह व सभी मंडल के कार्यसमिति सदस्य रहे और भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *