अपना जिला

प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैण्डबाल बालक प्रतियोगिता का आयोजन 04 से 07 फरवरी को

मऊ। खेल निदेशालय,उ0प्र0, लखनऊ एवं उ0प्र0 हैण्डबाल संघ के समन्वय से प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक हैण्डबाल बालक प्रतियोगिता का आयोजन जनपद के डा0 भीमराव अम्बेडकर स्पोर्टस स्टेडियम में दिनांक 04 से 07 फरवरी, 2019 तक किया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मण्डलों की हैण्डबाल टीमों के भाग लेने की संभावना है। उक्त प्रतियोगिता में आगामी राष्ट्रीय हैण्डबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली प्रदेशीय हैण्डबाल टीम का चयन  किया जायेगा । उक्त प्रदेशीय हैण्डबाल बाल टीम के चयन हेतु खेल निदेशालय,उ0प्र0, द्वारा फरीदा सिद्दीकी , उप क्रीड़ा अधिकारी, सिद्धार्थनगर, को प्रतिनिधि नामित किया गया हे।  उक्त प्रतियोगिता का उद्घाटन 04 फरवरी, 2019 को जिलाधिकारी द्वारा प्रातः  10.30 बजे से किया जायेगा। उक्त अवसर पर उ0प्र0 हैण्डबाल संध के महासचिव, श्री आनन्देश्वर पाण्डेय के साथ अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे। आज दिनांक 03 फरवरी, 2019 तक लगभग 10 टीमें जनपद में आ चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *