एक शातिर गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से लगभग एक किलोग्राम गांजा व चाकू बरामद
मऊ। थाना दक्षिणटोला पुलिस द्वारा दिनांक 31.01.19 को रात्रि देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर अस्तुपुरा के पास से एक शातिर गांजा तस्कर मो0 इस्लाम उर्फ बादल पुत्र अनीस अहमद निवासी प्यारेपुरा थाना दक्षिणटोला मऊ के कब्जे से लगभग एक किलोग्राम गांजा व नाजायज चाकू बरामद कर गिरफ्तार किया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर उक्त अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 17/19 धारा 4/25 आयुद्ध अधि0 व 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

