मिस यूपी आकांक्षा तिवारी को व्यापार मंडल ने किया सम्मानित
रतनपुरा मऊ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जनपद मऊ का जनपदीय सम्मेलन तथागत होटल में हुआ। जिसकी अध्यक्षता साहू अजय भाई ने किया। सम्मेलन में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई ,और रणनीति बनाई गई कि किसी भी स्थिति में व्यापारियों का उत्पीड़न शोषण तथा धन उगाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष तय्यब पालकी थे। कार्यक्रम में जिले के रतनपुरा प्रखंड की मुबारकपुर ग्राम पंचायत निवासिनी कुमारी आकांक्षा तिवारी ( मिस यूपी) को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में रतनपुरा से मिस आकांक्षा तिवारी के पिता बिजेंदर तिवारी नंदकिशोर गुप्त गुड्डू विजय शंकर गुप्ता छात्र नेता नीरज कुमार साहू आनंद कुमार मद्धेशिया ने प्रमुख रूप से भाग लिया।
