अपना जिला

विदाई समारोह में अवार्ड से सम्मानित हुए सनबीम 12वीं के छात्र-छात्राऐं

मऊ। नगर क्षेत्र के अली नगर स्थित सनबीम स्कूल में दिन बुधवार को 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 11वीं के छात्र-छात्राओं ने कई मनोरंजक कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। इस कार्यक्रम के दौरान स्कूल के डायरेक्टर श्री राकेश गर्ग और श्रीमती प्रधानाचार्या पूनम तिवारी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निरन्तर आगे बढ़ने की बात कही। इस क्रम में 12वीं के कई छात्रों एवं छात्राओं को विभिन्न अवार्ड से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सम्मानित अतिथि के रूप  में मिस दिव्या जयसवाल एवं उनकी माता उपस्थित रही। विदाई समारोह का शुभारम्भ प्रधानाचार्या के द्वारा प्रार्थना के साथ हुआ। इसके बाद कक्षा 12 के कक्षाध्यापक नें पूरे वर्ष बच्चों के द्वारा किये गये कार्यो का विस्तृत वर्णन किया। कार्यक्रम में पियूष और जयनारायन ने वाद्य गीत प्रस्तुत किया। इसके साथ 11वीं की छात्राओं ने बेहतरीन नृत्य की प्रस्तुति की और सबको भावविभोर कर दिया। प्रांकुल एवं उनके समूह नें नृत्य प्रस्तुति की। छात्राओं द्वारा ‘‘कल हो ना हो‘‘ गीत प्रस्तुत किया गया। विदाई समारोह में 12वीं के आदित्य राय को अर्थशास्त्र में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अमर्त्यसेन अवार्ड से सम्मानित किया गया। वहीं प्रज्ञा पाण्डेय  को लेखन में अच्छे प्रर्दशन पर अरूंधती रॉय अवार्ड, बायोलॉजी में बेहतरीन प्रर्दशन करने पर नज़र तौकिर को स्वामीनाथन अवार्ड, आस्था एवं वंदना को संगीत में अच्छे प्रर्दशन के लिए लता मंगेशकर अवार्ड से सम्मानित किया गया, वही श्रीयम पाण्डेय को सनबीम आइडल अवार्ड एवं अभिषेक राय को सनबीम गुडविल अवार्ड से सम्मानित किया गया। अन्त में अभिषेक, वेदांत एवं संकल्प सुनील नें कविता के माध्यम से स्कूल जीवन को साकार रूप देकर सबको भावविभोर एवं सम्मोहित कर दिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा अग्रवाल ने पेरणात्मक कहानी एवं कीर्ती अग्रवाल नें कविता मे माध्यम से छात्रों को प्ररित किया। राकेश गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि जिन्दगी में कभी हार नही मानना क्योंकि हार के बाद जो जीत मिलती है, उसकी खुशी का महत्व ही अलग होता है। वहीं प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम तिवारी ने सभी छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा की जीवन के महत्वपूर्ण पड़ाव पर जब आप स्कूल से निकलकर कॉलेज लाइफ में जाने वाले हों आपका चयन ही ये तय करता है, कि आपकी मंजि़ल तक जाने वाला रास्ता कितना सरल या कठिन होगा, उम्मीद है, आपको सही विकल्प चुनने का जो ज्ञान हमने दिया उससे आपको हमेशा सहायता मिलेगी इसके साथ ही छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। एवं कार्यक्रम में इस वर्ष मिस्टर फेयरवेल का अवार्ड बारहवीं के छात्र नज़र तौकिर एवं समकक्ष छात्रा स्वास्तिका राय को मिस फेयरवेल अवार्ड दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *