अपना जिला

शौचालय व आवास वितरण एवं निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर सुभासपा का धरना

मऊ। सुहलदेव भासपा द्वारा पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह के नेतृत्व में 29 जनवरी को परदहॉ ब्लाक पर धरना प्रदर्शन किया गया।शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली योजना शौचालय व आवास वितरण एवं निर्माण में हुई व्यापक लापरवाही व भ्रष्टाचार को लेकर पार्टी जनों ने खण्ड विकास अधिकारी को 6 सुत्रीय मॉग सौंपकर 15 दिन के अन्दर अनोचित कार्यवाई की मॉग की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलम यादव महिला मंच जिलाध्यक्ष, मऊ ने किया और कहा कि महिलाओं पर व पार्टी के नीतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अगर पार्टी की मॉग पूरी नही हुई तो  कलेक्ट्रेट में धरना दिया जायेगा ।
पार्टी के पूर्व मण्डल अध्यक्ष प्रभुनाथ सिंह मुख्य अतिथि के रूप कहा कि ग्राम प्रधान व सेक्रेटरी द्वारा अपने चहेते को नियमों का उलंघन कर मनमाना शौचालय व आवास दिया गया ह। शौचालय में दो गड्डे के जगह एक ही गढ्ढा पर उसी के उपर गमला व कोठरी केवल सफेद बालू से आनन फानन में तैरूर दिया लाभार्थी के खाते में पूरी धनराशि देकर पूरी धनराशि उतरवा ली गई। इसमें हुए भ्रष्टाचार को जॉच एवं कार्यवाही हो । दो सप्ताह में कार्यवाही पूर्ण नही हुई तो धरना प्रदर्शन अन्दोलन को हम विवस होगें।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डी0डी0 यादव, सुर्दू राजभर, सौदागर सिंह, अभिषेक राजभर आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे। इसी बीच सचिन राजभर को ब्लाक परदहॉ युवा मंच का ब्लाक उपाध्यक्ष बनाया गया व संचालन गुलाब राजभर ने किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *