Uncategorized

ओडीएफ ओलम्पिक खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय कइयां के बच्चों का वाह वाह

मऊ।  ओडीएफ ओलम्पिक  खेलकूद प्रतियोगिता मऊ में उद्घाटन समारोह के अवसर पर प्राथमिक विद्यालय कइयां, शिक्षा क्षेत्र- रतनपुरा के बालकों का पीटी विशेष प्रदर्शन तथा योगा का उत्कृष्ट प्रदर्शन देख कर जनपदीय अधिकारी प्रफुल्लित दिखे। समस्त दर्शक गणों द्वारा ताली बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। प्राथमिक विद्यालय कइयां के बच्चे प्रतियोगिता में मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रहे। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु, मुख्य विकास अधिकारी आशुतोष द्विवेदी, एसडीम सदर श्रीमती अंकुर लाठर, एस डी एम मोहम्मदाबाद व  नोडल ओ डी एफ ओलम्पिक श्री अतुल वत्स, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओ पी त्रिपाठी, जिला युवा कल्याण अधिकारी श्री के एम पाठक  द्वारा विद्यालय के प्रधानाध्यापक अंजनी कुमार सिंह, जेपी सिंह ,राजेश कुमार, महेंद्र कुमार के कार्यों की  प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *