सेवा इकाई द्वारा जन नायक कर्पूरी ठाकुर जन्म जयंती समारोह मनाया गया
मऊ। सेवा इकाई जनपद मऊ द्वारा आयोजित जन नायक कर्पूरी ठाकुर जन्म जयंती समारोह एवं पिछड़ा वर्ग चिन्तन शिविर मां सुशीला बालिका विद्यालय सिपाह इब्राहिमाबाद जनपद मऊ के प्रांगण में सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. एम. आर. यादव की अध्यक्षता में सकुशल सम्पन्न हुआ। शिविर में राष्ट्रीय संगठन सचिव से. नि. सीडीओ वियोधन, प्रांतीय महासचिव डा. वी. सी. यादव, प्राचार्य डा. राम अवध सिंह, एशोसिएट प्रो. डा ब्रजेश प्रजापति, सीताराम कुशवाहा, ओम प्रकाश मौर्य, जयहिन्द यादव पूर्व प्रमुख के साथ साथ घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान के सारगर्भित सम्बोधन ओबीसी समाज के लिए प्रेरणादायक रहा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेवा के साथी हरिकेश मौर्य, कैलाश राजभर, मुन्ना राजभर, बीरेन्द्र कुमार प्रबन्धक ,राजबहादुर जी प्रबन्धक, अशोक कुमार शिक्षक, मुसाफिर चौहान, सुनील कुमार (L.l.C.),दुर्गेश यादव स. अ., लालबहादुर प्रवक्ता आदि का सराहनीय योगदान रहा।
पिछड़ा वर्ग चिन्तन शिविर को सफलता पूर्वक संपन्न कराने में सेवा के आजमगढ मण्डल प्रभारी राधामोहन यादव एवं आजमगढ जिला प्रभारी धरमेन्द्र का भी सराहनीय योगदान प्राप्त हुआ संचालन का दायित्व जंगशेर बहादुर “राणा ओबीसी”ने निभाया।


