अपना जिला

अध्यक्ष पद पर राजेन्द्र महामंत्री पद पर दरोगा, अजय, रूपेश व लक्ष्मीकांत ने किया नामांकन

●  15 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

● सिविल कोर्ट सेंट्रल बार के चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन 19 ने किया नामांकन

मऊ। सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नए कार्यकारिणी के चुनाव में विभिन्न पदों पर नामांकन के अंतिम दिन 19 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया। अधिवक्ताओं ने भारी जनसैलाब के साथ अपना नामांकन किया तथा अपनी शक्ति का एहसास कराया ।बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर नामांकन के अंतिम दिन राजेंद्र राय ने अपने समर्थकों के के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। कल इस पद पर नामांकन करने वालों में अमरनाथ सिंह व शमशुल हसन थे। अध्यक्ष पद पर कुल तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं महामंत्री पद के महत्वपूर्ण पद पर बुधवार को नामांकन करने वालों में अजय सिंह ने दरोगा सिंह ने भारी लाव लश्कर के साथ अपना नामांकन किया। वहीं रूपेश कुमार पांडेय व लक्ष्मी कांत यादव ने अपने समर्थकों के हुजूम के साथ अपना नामांकन किया। दारोगा सिंह ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। महामंत्री पद पर कुल 6 उम्मीदवार हो चुके हैं। महामंत्री पद पर लड़ाई संघर्ष पूर्ण होने की उम्मीद है। साधारण उपाध्यक्ष पद दो पद पर अश्वनी कुमार सिंह ने आज नामांकन किया। इस पद पर कल राकेश कुमार सिंह ने नामांकन किया था अन्य कोई उम्मीदवार इस इस पद पर न आने के कारण इनका निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष एक पद पर नवीन कुमार दुबे ने आज नामांकन किया इस पद पर रविंद्र यादव व मोहम्मद आरिफ कल नामांकन कर चुके हैं, इस एक पद पर लड़ाई तय है। संयुक्त मंत्री के 3 पदों पर मुकेश कुमार भारद्वाज व प्रवीण कुमार मिश्र ने आज नामांकन किया वहीं इस पद पर रामसमुझ व कमलेश कुमार कौशल ने कल नामांकन किया था। इस पद पर भी लड़ाई तय मानी जा रही है। कोषाध्यक्ष पद पर केवल एक ही उम्मीदवार मुन्नीलाल ने नामांकन किया ,जिनका निर्विरोध निर्वाचन तय है। वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के 6 पदों पर आज नामांकन करने वालों में पद्मनाथ सिंह, बृजेश कुमार राय, देवेंद्र नाथ राय व अनिल कुमार श्रीवास्तव है, कल अशोक कुमार अश्क व मनोज कुमार सिंह ने कल नामांकन किया तथा कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के 6 पद पर आज नामांकन करने वालों में मनोहर कुमार, मुजीबुर रहमान, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, श्रीमती रश्मि अग्रवाल व उमेश कुमार सिंह हैं कल इस पद पर अबू हुरैरा ने नामांकन किया था।

SONY DSC

इस प्रकार कार्यकारिणी के उक्त 12 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय माना जा रहा है ।सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर नामांकन संपन्न होने के बाद स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। अध्यक्ष पद पर तीन उम्मीदवार व महामंत्री पद पर छ उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। साधारण उपाध्यक्ष के 2 पद, कोषाध्यक्ष एक पद व कार्यकारिणी सदस्य के 12 पद कुल 15 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय है। शेष पदों पर कल 24 जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच व वापसी के उपरांत पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। कुल 883 मतदाता अपने नेता का चुनाव करेंगे। आज नामांकन का अंतिम दिन होने व दिग्गज उम्मीदवारों के नामांकन के कारण पूरे परिसर में जश्न का माहौल था। नामांकन करने के बाद प्रत्याशी अधिवक्ता अपने समर्थकों के साथ मिठाई खिलाकर धन्यवाद ज्ञापित किया और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।नामांकन कराने वालो मे एल्डर कमेटी के सदस्य नमो नारायण राय, गुरु नारायण पांडेय, बीएन सिंह, शंभू शरण श्रीवास्तव अपने सहायक शरद श्रीवास्तव, मोहम्मद इकबाल, राकेश वर्मा, जकी अहमद के सात उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *