अपना जिला

भाजपा जिलाध्यक्ष ने मनोनीत पांच मंडलों के अध्यक्षों का माला व मिष्ठान के साथ किया स्वागत

मऊ/भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री दुर्गविजय राय ने जिले के पांच मंडलों के मनोनीत अध्यक्षो को जिला भाजपा कार्यालय पर माला व मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। जिसमें दोहरीघाट से मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता, रतनपुरा से विनोद कुमार गुप्ता, फरदहा से भगत सिंह, घोसी विश्वनाथ विश्वकर्मा, फतेहपुर रणविजय सिंह, को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर स्वागत करते हुए जिला अध्यक्ष दुर्ग विजय राय ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को मजबूत की दृष्टि से किया गया जो आप लोगों को मिलजुल कर कार्यकर्ताओं का समापन कर अपनी-अपनी मंडलों में कार्य करें। आने वाले लोकसभा 2019 को जीता जा सके। आप लोगों को पूरा भरोसा है कि आप लोग पार्टी को मजबूत करने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि जो भी भूत व सेक्टर का कार्य शेष बचा है। उसे पूरा कर जिला कार्यालय को भेज दें। इस अवसर पर रमेश राय, संतोष सिंह, विजय राजभर,  परमात्मा सिंह, मुन्ना राजभर, अनिल यादव, पिछला वर्ग के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश राजभर, शैलेश राजभर, आशुतोष नारायण पाल, विजय बहादुर इत्यादि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *