अपना जिला

प्रशान्त गुप्ता बने अखिल भारतीय प्रधान संगठन मऊ के जिलाध्यक्ष

मऊ। अखिल भारतीय प्रधान संगठन द्वारा जिला पंचायत सभागार मऊ में एक बैठक के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विपिन मिश्रा द्वारा ग्राम प्रधान व संगठन के हित में मऊ जनपद का ज़िलाध्यक्ष ग्राम सभा दरगाह के प्रधान प्रशान्त गुप्ता को बनाया है, इस दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मिश्रा ने कहा कि प्रशान्त गुप्ता के ज़िलाध्यक्ष बनने पर जनपद के प्रधानो को एक नई ऊर्जा की उत्पत्ति होगी। उन्होंने आगामी 14 फ़रवरी को जनपद में आने वाले ग्राम स्वराज यात्रा के बारे में लोगों को बताते हुए यात्रा को कैसे सफल बनाया जाए इस रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। नवनियुक्त ज़िलाध्यक्ष प्रशान्त गुप्ता ने जनपद के समस्त प्रधानो के प्रति आभार व्यक्त करते सभी प्रधानो को एक साथ लेकर चलने का संकल्प लिया। साथ ही किसी भी परिस्थिति में जनपद के किसी भी प्रधानगण के सम्मान में कमी ना आने देने का बचनवद्धता दिया।
इस अवसर पर सुनील मौर्य ग्राम प्रधान कोल्हुआ ख़ास, अरविंद कुमार ग्राम प्रधान ख़जुहा, चन्द्रभान मौर्य ग्राम प्रधान मेंहदियाँ कुण्ड, प्रेमशंकर राय ग्राम प्रधान कटघरा महलू इत्यादि अन्य बहुत से ग्राम प्रधान साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *