अपना जिला

पौधरोपण कर प्रर्यावरण संरक्षण के प्रति किया जागरूक

बिल्थरारोड /बलिया। क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव के टेकनपुरा टोला स्थित निर्माणाधीन डीह धाम पर रविवार को गायत्री परिवार द्वारा पौधरोपण किया गया। इस दौरान नीम, बरगद व देववृक्ष पारिजात का पौधा लगाया गया। इसके साथ ही तुलसी के पौधे भी लगाए गए। गायत्री परिवार के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहन प्रसाद मद्धेशिया ने बच्चों को पौधों की आवश्यकता को समझाते हुए उन्हें पौधरोपण व उनके संरक्षण के लिए प्रेरित किया।कहा कि समूचा जीव जगत पर्यावरण प्रदूषण से जूझ रहा है। अंधाधुंध पौधे से पेड़ों की कटाई की जा रही है पेड़ों की कमी से सूखे जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है पौधे बादलों को बारिश करने के लिए विवश कर देते हैं। इसलिए अधिक से अधिक पौधे लगाकर धरती माता का श्रृंगार किया जाना चाहिए। बाद में बच्चों ने बड़े ही मनोयोग से पौधरोपण का कार्य संपन्न कराया। । इस अवसर पर रजनीश यादव, सुनील, उदय प्रताप, गुड्डू, धनंजय, रमेश, दिनेश, प्रिंस कुमार यादव, प्रियांशु यादव, निखिल यादव खुशी यादव, आदित्य यादव, आकाश यादव, अनूप, सीताराम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *