अपना जिला

इनरव्हील क्लब मऊ ने बच्चों के बीच इको फ्रेंडली साइकिल रैली का आयोजन किया

मऊ। इनरव्हील क्लब मऊ के तत्वाधान एक इको फ्रेंडली साइकिल रैली का आयोजन गुरूवार को किया गया। जिसमें 5 स्कूल के बच्चे दयानंद बाल विद्या मंदिर, देव पब्लिक स्कूल, मऊ मॉडर्न स्कूल ,लिटिल फ्लावर स्कूल निजामुद्दीनपुरा, डीएवी के कक्षा नौ, दस, ग्यारह के बच्चों ने भाग लिया। इस साइकिल रैली का उद्घाटन नगर पालिका के चेयरमैन तय्यब पालकी ने हरी झंडी दिखाकर किया। यह रैली सोनी धापा के मैदान से शुरू होकर बाल निकेतन मोड, रेलवे क्रॉसिंग होते हुए स्टेडियम तक समाप्त हुई।

साइकिल रैली का संचालन डॉक्टर कुसुम वर्मा ने किया। रैली का उद्देश इको फ्रेंडली, नगर के नागरिकों को पॉलिथीन बहिष्कार के लिए जागरूक करना व हमें अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए उत्साहित करना था। रैली में सभी विद्यालय के बच्चों ने बहुत ही उत्साह के साथ भाग लिया। इसी क्रम में सभी बच्चों ने व सभी उपस्थित बड़ों ने भी ने शपथ ली की वे अपने जन्मदिन पर एक एक पौधा जरूर लगाएंगे जिससे हम अपने पर्यावरण को बचा सके बच्चों ने अपनी साइकिल को बहुत सुंदर तरीके से सजाया व उसमें पर्यावरण सुरक्षा के स्लोगन भी लिखें। इसी कार्यक्रम के तहत 5 बच्चों को बेस्ट स्लोगन के लिए आशा खत्री और डॉ रूचि अग्रवाल ने सम्मानित किया। 5 बच्चों को सबसे अच्छी सुंदर साइकिल सजावट पर डॉक्टर माला मित्तल और डॉ रुचिका मिश्रा ने सम्मानित किया। क्लब की अध्यक्ष नूपुर अग्रवाल ने सदैव इस तरह के कार्यक्रम करते रहने का आश्वासन दिया।  इस अवसर नीलम सर्राफ, डॉ कुसुम वर्मा, पूनम गुप्ता, डॉक्टर गुंजन गर्ग, विद्या चौहान, मंजुला जयसवाल, मीना अग्रवाल आदि मौजूद रहीं । साइकिल सजावट प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल के शुभम गोपाल प्रथम, दयानंद बाल विद्या मंदिर के आनंद प्रकाश द्वितीय, डीएवी स्कूल के सत्यम पांडे तृतीय व लिटिल फ्लावर स्कूल के अंकित सोनकर चतुर्थ, दयानंद के आदित्य पंचम रहे। इसी क्रम में स्लोगन प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर स्कूल के शमीम अहमद, पंकज कुमार, दयानंद स्कूल के आनंद और अंकित सोनकर, मॉडर्न पब्लिक स्कूल के चंद्रजीत यादव ने अपना स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *