गोरखपुर-मंडुवाडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस अब रूकेगी किड़िहरापुर स्टेशन
वाराणसी। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु 15103/15104 गोरखपुर-मंडुवाडीह-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का किड़िहरापुर स्टेशन पर 16 नवम्बर, 2018 से 06 माह हेतु प्रायोगिक आधार पर अतिरिक्त ठहराव प्रदान किया गया है।
15103 गोरखपुर-मंडुवाडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस किड़िहरापुर स्टेशन पर 18.18 बजे आ कर 18.20 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में 05104 मंडुवाडीह-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस किड़िहरापुर स्टेशन पर 07.55 बजे आकर 07.57 बजे प्रस्थान करेगी।यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी अशोक कुमार ने दी।

