अपना जिला

विश्व मधुमेह दिवस व बाल दिवस पर आज ग्राम पारा में आयुष आपके द्वार शिविर का हुआ आयोजन

मऊ। राष्ट्रीय आयुष मिशनान्तर्गत उ.प्र. राज्य आयुष सोसायटी द्वारा संचालित राजकीय यूनानी चिकित्सालय व योग वैलनेस सेन्टर कासिमपुर मऊ के संयुक्त तत्वावधान में कोपागंज ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पारा मे विश्व मधुमेह दिवस व बाल दिवस के अवसर पर आयुष आपके द्वार शिविर का आयोजन जनपद आयुष क्षेत्राधिकारी डा.शमसुद्दीन अंसारी के निर्देशन में प्रभारी इकराम मुस्तफा, योग विशेषज्ञ विश्वा गुप्ता, राजन विश्वकर्मा व अब्दुल अली के द्वारा किया गया जिसमें 50 रोगियों का निःशुल्क रोग निदान कर रोगानुसार अख़लात सिद्धांत,योग व प्राकृतिक चिकित्सा परामर्श तथा यूनानी औषधियां वितरित की गईं। जिसमें मधुमेह के रोगी भी चिन्हित किए गए । उक्त शिविर में संचारी,वेक्टर जनित व गैर संचारी रोग(विशेषकर मधुमेह पर चर्चा की गयी) और बताया गया कि भारत की 6 करोड़ 20 लाख जनसंख्या अभी मधुमेह से पीड़ित है, और 2030 तक करीब 8 करोड़ भारतीय इसका शिकार हो सकते हैं यदि हम आयुष पैथी जैसी निरापद पद्धति की ओर नहीं चले तो, साथ ही आयुष्मान भारत योजना व स्वच्छ भारत मिशन के बारे में ग्राम वासियों को भी बताया गया ताकि निर्धन लोग सरकार की इस बीमा योजना का लाभ उठाकर आरोग्य की प्राप्ति करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *