अपना जिलाचर्चा में

अविश्वास प्रस्ताव में धुसिया ने विरोधियों का चटाया धूल

रतनपुरा/ मऊ। क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष अजीत कुमार धुसिया के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव 56 के मुकाबले 36 पर औंधे मुंह गिरा। शक्ति परीक्षण भारी गहमा गहमी के साथ सोमवार को क्षेत्र पंचायत कार्यालय स्थित सभा कक्ष में उपजिलाधिकारी सदर अंकुर लाठर के देख रेख में भारी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य हुआ। जिसमें अविश्वास प्रस्ताव गिर गया।जैसे ही यह सूचना ब्लॉक परिसर से बाहर आयी ,प्रमुख समर्थकों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई।स्थानीय विकास खंड में कुल 93 क्षेत्र पंचायत सदस्य है।जिनमें एक सदस्य सरकारी सेवा में आने के कारण त्याग पत्र दे चुका है ।वर्तमान में कुल 92 क्षेत्र पंचायत सदस्य ही है। मात्र 36 क्षेत्र पंचायत सदस्य ही ब्लॉक प्रमुख के विरूद्ध सभा कक्ष में पहुंचे ,जबकि प्रमुख समर्थित 56 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाले शक्ति परीक्षण प्रक्रिया से अपने को अलग रखा ।

इस प्रकार 36सदस्य जो प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में सभागार में पहुंचे !परन्तु पर्याप्त संख्या बल के अभाव में बैठक के लिए निर्धारित कोरम पूरा नहीं हो सका ,इसके चलते करवाई स्थगित कर दी गई।इस सबंध में उपजिलाधिकारी अंकुर लाठर ने बताया कि मात्र 36सदस्यों की संख्या के चलते अविश्वास प्रस्ताव पर कोई चर्चा नहीं हो सकी ,क्योंकि आवश्यक कोरम का अभाव था।जैसे ही यह खबर क्षेत्र पंचायत कार्यालय परिसर के बाहर पहुंची ,हजारों लोग जो शक्ति परीक्षण का परिणाम जानने के लिए उत्सुक थे दौड़ पड़े ,और प्रमुख समर्थकों ने अजीत कुमार धूसिया जिंदाबाद के नारे लगाकर प्रमुख को माल्यार्पण करते हुए उन्हें जीत की बधाई देने लगे ।परन्तु पुलिस प्रशासन ने धारा 144 का हवाला देते हुए जुलूस निकालने से रोक दिया। शक्ति परीक्षण के लिए निर्धारित समय। 2 बजे के तत्काल पश्चात उपजिलाधिकारी अंकुर लाठर ने स्थानीय पत्रकारों से वार्ता करते हुए इस संबंध में जानकारी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *